रायगढ़ में CM भूपेश करेंगे नए ग्रंथालय का शुभारंभ:मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया निरीक्षण, छात्रों की पढ़ाई की मिलेगी हाईटेक सुविधा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ में CM भूपेश करेंगे नए ग्रंथालय का शुभारंभ:मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया निरीक्षण, छात्रों की पढ़ाई की मिलेगी हाईटेक सुविधा

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ ! छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम मंगलवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने नटवर स्कूल के पीछे लाखों की लागत से बनाए जा रहे सर्व सुविधायुक्त नए ग्रंथालय का निरीक्षण किया। इसका उद्घाटन जून के महीने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। पीआरओ रायगढ़ राहुल सोनी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री 1 जून को रायगढ़ आने वाले हैं।

रायगढ़ जिले के छात्र महानगरों की तर्ज पर नवनिर्मित ग्रंथालय में हाईटेक सुविधाओं के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर सकेंगे। नटवर स्कूल के पीछे स्थित शासकीय जिला ग्रंथालय का निर्माण 1955 में सेठ किरोड़ीमल धर्मादा ट्रस्ट द्वारा कराया गया था, जिसका पहले नाम किरोड़ीमल प्रशासकीय पुस्तकालय भवन था। जिसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहे श्रीभगवन्त राव मंडलोई ने 3 अक्टूबर 1955 को किया था। इसके बाद 2014 में पहले मंजिल का 65 लाख की लागत से निर्माण कर भवन का उन्नयन किया गया। इसके बाद किरोड़ीमल प्रशासकीय पुस्तकालय का नाम बदलकर जिला ग्रंथालय रखा गया। जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा किया गया था।

शासकीय जिला ग्रंथालय के पीछे नए भवन का 41 लाख की लागत से निर्माण किया गया। राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन योजानान्तर्गत शासकीय जिला ग्रंथालय के उन्मुखीकरण और आधुनिकीकरण के तहत पुस्तकालय मिशन संस्कृति मंत्रालय द्वारा ग्रंथालय के नए भवन का निर्माण किया गया है।

एक ही छत के नीचे छात्रों को मिलेगी कई सुविधाएं

हर छात्र के लिए बड़े शहरों में जाकर पढ़ाई करने का खर्च उठाना संभव नहीं, ऐसे में इस मुश्किल को दूर करने के उद्देश्य से कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल पर रायगढ़ के शासकीय जिला ग्रन्थालय को हाईटेक तरीके से तैयार किया गया है। लाइब्रेरी में एयर कंडीशनर से लेकर फर्नीचर तक में बदलाव किया गया है।

छात्रों के पढ़ाई के लिए सैकड़ों की संख्या में केबिन बनाए गए हैं। अब छात्रों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधा मिलने जा रही है। यूपीएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी लाइब्रेरी में कर सकेंगे।

कई सुविधाएं उपलब्ध

लाइब्रेरी कौ अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। हाई स्पीड इंटरनेट के साथ 20 कंप्यूटर उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी में 23,855 पुस्तकें हैं। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, उर्दू साहित्य, छत्तीसगढ़ के साहित्य, लोककला, संस्कृति से जुड़ी किताबें यहां उपलब्ध हैं। आप अगर यहां पढ़ाई करने आते हैं, तो आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

हाईटेक सुविधाओं से लैस है ग्रंथालय

​​​​​​​कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जिले में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था और शैक्षणिक संस्थाओं के बेहतर अधोसंरचना विकास को लेकर प्रयासरत रहते हैं। जिससे बच्चों को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। कलेक्टर की पहल पर शहर के शासकीय जिला ग्रंथालय को छात्र-छात्राओं के लिए जिला पुस्तकालय को आधुनिक व हाईटेक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां पढ़ने के लिए करीब 220 कैबिन तैयार किए गये हैं, वहीं बैठने के लिए नई कुर्सियां लगाई गई हैं।

सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे पढ़ाई

यहां पर ऑनलाइन कंप्यूटर से पढ़ने की व्यवस्था है। यहां 20 नये कंप्यूटर लगाए गए हैं। कंप्यूटर व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में इंटरनेट है। 1 बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया गया है, जहां 15 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। 1 डिस्कशन रूम, 1 ट्रेनिंग रूम तैयार किया गया है। रायगढ़ में इतनी आधुनिक लाइब्रेरी का होना अपने आप में बड़ी बात है, जो कि महानगरों में भी कम ही देखने को मिलती है। इस लाइब्रेरी में सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक पढ़ाई कर सकते हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध

जिला ग्रंथालय के प्रभारी अशोक कुमार पटेल ने बताया कि लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए 500 रुपए सुरक्षा निधि जमा करानी होगी, फिर पुस्तकें पढ़ने वालों को 100 रुपए और किताबों के साथ कंप्यूटर का उपयोग करने वालों को 200 रुपए मासिक शुल्क देना होगा। बेहतर सुविधा की दृष्टि से यह परिसर बेहद ही बढ़िया है।ग्रंथालय में पर्याप्त बैठक व्यवस्था तैयार करने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी किताबें उपलब्ध हैं, जिसका लाभ तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को मिल सकेगा। वहीं रोजगार से जुड़ी मासिक मैगजीन भी उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रंथालय में कैंटीन की व्यवस्था भी की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!