Raigarh ट्रैफिक के दबाव कम करने पार्किंग का रखें ध्यान, भारी वाहनों का आवागमन होगा प्रतिबंधित – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

Raigarh ट्रैफिक के दबाव कम करने पार्किंग का रखें ध्यान, भारी वाहनों का आवागमन होगा प्रतिबंधित

😊 Please Share This News 😊


रायगढ़। जिला एवं बाहर से आने वाले गणमान्य नागरिक एवं वाहन चालकों से यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा विनम्र अपील की जाती है कि जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान, गौशाला रोड रायगढ़ में दिनांक 01जून से 03 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला मुख्यालय एवं कार्यक्रम स्थल/परिक्षेत्र मे सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप कार्यवाही कर सहयोग करें।

पार्किंग हेतु कार्यवाही (पार्किंग स्थल) पी-1 पुराना पुलिस लाईन :- माननीय मंत्रीगणो के कारकेड / आमंत्रित अन्य राज्यो के अतिथी के वाहनों हेतु। पी- 2 नटवर स्कूल :- व्हीआईपी एवं कलाकारो के वाहनो की पार्किंग। (चार पहिया/बस) पी- 3 रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब :- प्रशासनिक / पुलिस राजपत्रित अधिकारियो के वाहनो की पार्किंग। (चार पहिया)पी- 4 संत माईकल स्कूल/चर्च:- आमजन, गाणमान्य नागरिको के वाहनो की पार्किंग। (चार पहिया/बस) पी- 5 श्री सुनील लेन्ध्रा कैंपस :- दो पहिया वाहनो की पार्किंग। पी- 6 गांधी गंज :- आमजन, गणमान्य नागरिको के वाहनो की पार्किंग। (चार पहिया) पी- 7 महिला कॉलेज:- आमजन, गणमान्य नागरिको के वाहनो की पार्किंग। (चार पहिया)

डायवर्सन कार्यवाही (डायवर्सन पाइंट) :- (1) गौशाला तिराहा :- सभी प्रकार के वाहनों के लिए, डायवर्ट होकर हण्डी चैक।(2) सत्तीगुढ़ी चैक:- सभी प्रकार के वाहनों के लिए, डायवर्ट होकर स्टेशन चैक। पूर्ण प्रतिबंधित मार्ग:- (1) हण्डी चैक, घड़ी चैक, सत्तीगुढ़ी चैक और गौशाला तिराहा के मध्य कार्यक्रम दौरान यातायात बंद रहेगा।(2)

नो-एण्ट्री :- शहर के बाहर चिन्हांकित नो-एण्ट्री पाइंटो में भारी वाहनो का आवागमन दिनांक 01.06.23 से 03.06.23 तक दोपहर 01ः00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!