बालिका से छेड़खानी करने वाले अधेड़ व्यक्ति को छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार आरोपी गया जेल……. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

बालिका से छेड़खानी करने वाले अधेड़ व्यक्ति को छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार आरोपी गया जेल…….

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ । दिनांक 29/05/2023 को थाना चक्रधरनगर में नाबालिक बालिका से छेड़खानी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा आवेदन देकर दर्ज कराया गया है । बालिका के परिजन बताये कि आरोपी रामेश्वर पाठक पिता राजाराम पाठक उम्र 57 साल निवासी कैथोपी थाना नरही जिला बलिया उत्तर प्रदेश हाल निवासी थानाक्षेत्र चक्रधरनगर के घर इनकी बच्ची का आना जाना था । कुछ दिनों पहले आरोपी रामेश्वर पाठक के नाती-नातिन छुट्टियों में आये हैं । 07 मई के शाम करीब 06-07 बजे बच्ची उनके हमउम्र बच्चों के साथ खेलने गई थी जो डरी सहमी वापस घर आई, पूछे जाने पर बताई कि रामेश्वर पाठक ने गंदे तरीके से छेड़खानी किया है । बालिका के परिजन लोक लाज के डर से रिपोर्ट नहीं करा रहे थे जिनके द्वारा कल परिवार में सलाह मशवरा कर थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन से अवगत कराते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी रामेश्वर पाठक के घर दबिश देकर हिरासत में लिया गया । वरिठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर मामले की अग्रिम जांच कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा की जा रही है । आरोपी रामेश्वर पाठक पर थाना चक्रधरनगर में छेड़खानी, पोक्सो एक्ट की धारा 8 एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे आज एफटीसी कोर्ट में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया । आरोपी के कृत्य पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किये पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव ,उपनिरीक्षक दिनेश बोहिदार एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!