अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगी 4 देश और 14 प्रदेशों की मंडलियां
|
😊 Please Share This News 😊
|
संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मंच में देश के 14 प्रदेश के साथ नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार अरण्यकांड के प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव में शामिल होने वाली मानस मंडलियों के पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए तय की गई है।
ऐसी रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा
तीन दिवसीय आयोजन में पहले दिन महोत्सव की शुरुआत होगी। जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा। दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। शाम में इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर्स शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी। 02 जून दोपहर तीन बजे रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के समापन 03 जून को दोपहर 03 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी। रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

