ग्राम पंचायत सचिव मालिकराम राठिया निलंबित
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 24 मई 2023/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ श्री अबिनाश मिश्रा ने जनपद पंचायत तमनार ग्राम पंचायत देवगढ़ के पंचायत सचिव श्री मालिकराम राठिया को मुख्यालय में उपस्थित नहीं रहने के कारण पेंशन संबंधी कार्य, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं राशन कार्ड संबंधी कार्य प्रभावित होने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत तमनार निर्धारित किया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

