चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान के तहत पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में शहर की गौठानो का किया गया निरीक्षण छत्तीसगढ़ के गौठानो में हुए हैं करोड़ों रुपए के घोटाला, बिहार के चारा घोटाला जैसा ही यह भूपेश सरकार का गौठान घोटाला है : भाजपा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान के तहत पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के नेतृत्व में शहर की गौठानो का किया गया निरीक्षण छत्तीसगढ़ के गौठानो में हुए हैं करोड़ों रुपए के घोटाला, बिहार के चारा घोटाला जैसा ही यह भूपेश सरकार का गौठान घोटाला है : भाजपा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ ।भारतीय जनता पार्टी ने पूरे छत्तीसगढ़ में 20 मई से 23 मई तक चलबो गौठान, खोलबो पोल एक अभियान आरंभ किया है। जिसका उद्देश्य गौठानो की वास्तविक स्थिति को जनता के सामने लाना है।

शासन की गौठानो की सूची अनुसार रायगढ़ शहर के अंतर्गत 4 गौठान का उल्लेख है, जहां की स्थिति का निरीक्षण करने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा के नेतृत्व में पहुंचे।

इन चार केंद्रों बिनोबानगर मणिकंचन केंद्र, आशीर्वादपूरम मणिकंचन केंद्र, फटहामूडा़ बांझिनपाली मणिकांचन केंद्र और नगर स्वच्छ भारत सिटी लेवल फाउंडेशन गौठान ट्रांसपोर्ट नगर के निरीक्षण में पाया गया कि इन केंद्रों में कभी कोई गाय रखी ही नहीं गई और जब गाय/ गोधन रखी नहीं गई तो उनके लिए चारा, पानी, छाया के लिए शेड आदि की बात भी सोचना गलत है। वस्तुतः इन सभी केंद्रों में कचरा छंटाई का काम होता है। कचरे का ढेर लगे हुए हैं, कहीं गाय या गौठान का नामोनिशान तक नहीं है एक-दो केंद्रों में जो कर्मचारी मिले उन्होंने भी इस बात की तस्दीक की कि यहां गोधन नहीं रखा जाता है।

अब प्रश्न यह उठता है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस श्री भूपेश बघेल की सरकार कहती है कि पूरे प्रदेश में दस हजार से ज्यादा गौठान बनाए गए हैं, प्रत्येक गौठान के बनाने में 13 लाख रुपए से लेकर 19 लाख रुपए खर्च किए गए हैं और अब तक लगभग 13 सौ करोड़ रुपए खर्च किया गया है। संदेह होता है कि 13 सौ करोड रुपए की राशि में सैकड़ों करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। साथ ही भूपेश सरकार कहती है कि प्रत्येक गौठान की देखरेख एवं व्यवस्था के लिए प्रतिमाह दस हजार रुपये प्रति गौठान खर्च किया जाता है।
शासन द्वारा घोषित दस हजार गौठानो में से हजारों गौठान ऐसे होंगे जो सिर्फ शासकीय कागजों पर है, धरातल पर है ही नहीं, जैसा कि हमने रायगढ़ शहर के अंदर शासकीय कागजों में विद्यमान चारों गौठान का निरीक्षण कर पाया कि वहां गौठान न कभी बने, ना है, तो ये ₹10000 प्रति माह प्रति केंद्र का पैसा कहां जाता है। कुल मिलाकर यह लगता है कि बिहार के चारा घोटाला जैसा ही यह भूपेश सरकार का गौठान घोटाला है।

भारतीय जनता पार्टी के अभियान चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत शहर क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण करने पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिंहा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष बब्बल पांडे, महेश शुक्ला,अनुपम पाल प्रदेश सह संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, पार्षद पंकज कंकरवाल, शहर मंडल के अध्यक्ष डिग्री लाल साहू, शशिकांत शर्मा मंडल अध्यक्ष चक्रधर नगर, मुक्ति प्रसाद साव नगर महामंत्री चक्रधर नगर, प्रवीण द्विवेदी जिला महामंत्री युवा मोर्चा, शोभा शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,रत्थू गुप्ता जिला मंत्री, दुर्गा डाली देवांगन महामंत्री जिला महिला मोर्चा, श्रीमती मंजू लता नायक, कल्पना यादव, नेहा देवांगन, लक्ष्मी विश्वास, मीनाक्षी मेहर, श्रीमती गोपीका गुप्ता, महेश शुक्ला, आशीष ताम्रकार, बाबा खान, रणविजय सिंह ठाकुर, श्रवण सिदार, अमित शर्मा दीपक घोष, कुकराम श्रीवास, संतोष साहू, प्रमोद गुप्ता, रोशन चंद्रा, दीपक दिनकर, एवन मेहर, सतीश पांडे, आकाश सोनी सहित बड़ी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!