गुरूजी वृहस्पति गुप्ता के एकादशकर्म में शामिल हुये पूर्व विधायक विजय अग्रवाल स्व. गुरूजी के छायचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

गुरूजी वृहस्पति गुप्ता के एकादशकर्म में शामिल हुये पूर्व विधायक विजय अग्रवाल स्व. गुरूजी के छायचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

dav

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। पुसौर क्षेत्र के ग्राम कोड़पाली के सेवानिवृत शिक्षक वृहस्पति गुप्ता का स्वर्गवास दिनांक 28 अप्रेल को हो गया था जिनके एकादशकर्म कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने स्व. वृहस्पति गुप्ता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिजन विरेन्द्र गुप्ता, धीरेन्द्र गुप्ता, सूर्य प्रकाश, रूपेश, रक्षपाल, टिकेश्वर, दुरेद्र से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। स्व. वृहस्पति गुप्ता जी का स्वभाव मिलनसार हसमुख धार्मिक प्रवृति के व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपने पूरे जीवन शिक्षकीय सेवा देकर व्यतीत किये ।

dig

गुप्ता परिवार के एकादशकर्म कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ पुसौर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहित सतपथी, अनुपम पाल, बाबा खान, कांदागढ के जनपद सदस्य गौरांग साव, दर्रीपाली के सरपंच रधुनाथ कोंध, नवापारा के उपसरपंच विजय गुप्ता, हेमचंद्र गुप्ता, जयराम पण्डा, उपस्थित थें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!