ठाकुर परिवार के दशगात्र में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल स्व. जितेन्द्र सिंह ठाकुर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ठाकुर परिवार के दशगात्र में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल स्व. जितेन्द्र सिंह ठाकुर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड रोड तेलीपारा चैक निवासी समारू सिंह ठाकुर के पुत्र जितेन्द्र सिंह ठाकुर (35 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया था, जिनके दशगात्र कार्यक्रम में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल शामिल हुये। उन्होंने स्व. जितेन्द्र सिंह ठाकुर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की, इस दुख की घडी़ में ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत को परमशांति और मोक्ष प्राप्त हो तथा उसके परिजनों को इस कठिन परिस्थितियों में साहस और संयम प्रदान करें। ठाकुर परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ श्रद्धांजलि देने अनुपम पाल, बाबा खान, सुरेन्द्र निषाद, एवं ठाकुर परिवार के सदस्य समारू सिंह, महेन्द्र सिंह, रवि सिंह, शुभम सिंह, श्लोक सिंह उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!