सरिया के श्री जगन्नाथ मंदिर में 24 प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में पहुंचकर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने लोगों की सुख समृद्धि की कामना की – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सरिया के श्री जगन्नाथ मंदिर में 24 प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में पहुंचकर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने लोगों की सुख समृद्धि की कामना की

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। नगर पंचायत सरिया मेें स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित 24 प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में रायगढ़ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए आर्शीवाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि की कामना की।

श्री 24 प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में कीर्तन मंडलीयों द्वारा 24 घण्टे लगातार (चैबीस प्रहरी) हरे रामा हरे कृष्णा करते हुये यज्ञ स्थल में फेरी लगाया गया। सरिया के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित 24 प्रहरी हरि नाम यज्ञ अखण्ड कीर्तन कार्यक्रम गुरूवार को शाम को दधिभजन, नगर भ्रमण के साथ सम्पन हुआ।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नामयज्ञ एक बड़े धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव की तरह संपन्न किया जाता है, पूरा क्षेत्र हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे के अखंड मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहता है फलतः चारों ओर भक्तिमय वातावरण रहता, वहीं हर घर बहन बेटियों से मेहमानों से भरा रहता है। जिन बहन बेटियों की शादी दूसरे गांव में हो गई है, नाम यज्ञ के समय में सभी अपने मायके आती हैं अन्य रिश्तेदार भी मेहमान बनकर आते हैं। अतः यह एक बड़ा सामाजिक उत्सव भी बन जाता है।

कार्यक्रम के अंतिम दिन भण्डारा का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये।
नाम यज्ञ कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ प्रमुख रूप से गोविन्द राम अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्य समिती सदस्य, परदेशी प्रधान सरिया मंडल अध्यक्ष भाजपा, अरूण सर्राफ उपाध्यक्ष नगर पंचायत सरिया, जूगल किशोर अग्रवाल जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा, सुनील प्रधान पूर्व एल्डरमेन, रूप पटेल, त्रिलोक निषाद, प्रदीप पाडे़, रोहित प्रधान, देवार्चन पटेल पूर्व पार्षद, ऋषभ प्रधान, मोहित सतपथी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पूसौर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने पार्षद शांति सिदार के दशगात्र में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित किये।

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ के वार्ड क्र. 41 छातामुड़ा के भाजपा पार्षद श्रीमति शांति सिदार एवं बापू नगर (रामभाठा) निवासी खुलु सारथी के पिता जी के दशगात्र कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल शामिल हुये। उन्होंने स्व. श्रीमति शांति सिदार एवं खुलु सारथी के पिता जी के छायाचित्र पर पुष्प् अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं पूर्व विधायक श्री अग्रवाल ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। स्व. श्रीमति शांति सिदार के दशगात्र कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ नगर निगम के पार्षद एवं कार्यक्रर्ता शामिल हुये।नव दंपत्ति को आशीर्वाद देने पहुंचे पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

रायगढ़। अपनों के बीच उपस्थिति देकर आशीर्वाद देने से माहौल कुछ अलग ही हो जाता है, आज पुसौर के किसान नेता घनश्याम पटेल के सुपुत्र मनीष व पुत्रवधू अपर्णा को पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने अपने व्यस्ततम समय में उनके निवास पहुंचकर आशीर्वाद प्रदान किए।

अभी शादी का दौर चल रहा है सभी परिवार में वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद हेतू हम सब आशान्वित रहते हैं, आज अपने परिवार के मध्य पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की उपस्थिति होने से परिवार के प्रमुख घनश्याम पटेल ने आभार व्यक्त किया। इस संक्षिप्त पारिवारिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक के साथ नगर पंचायत पुसौर के उपाध्यक्ष मोहित सतपति, पूर्व पार्षद सुरेश महाणा, परिवार के वरिष्ठ राजकुमार सिदार, पूर्व विधायक के साथ सुरेश पटेल सहित आत्मीय जन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!