धरमजयगढ़ विकास खण्ड के सुदूर वनांचल में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा का सघन दौरा प्रशासनिक अमला लेकर जिले के अंतिम छोर तक पहुंचे कलेक्टर – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

धरमजयगढ़ विकास खण्ड के सुदूर वनांचल में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा का सघन दौरा प्रशासनिक अमला लेकर जिले के अंतिम छोर तक पहुंचे कलेक्टर

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 27 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा लगातार जिले में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए समीक्षा बैठकें लेने के साथ ही फील्ड का निरीक्षण करते हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सिन्हा जिले के दूरस्थ विकासखंड धरमजयगढ़ में जिले के अंतिम छोर तक सुदूर वनांचल क्षेत्रों का पूरे दिन सघन दौरा किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत भी साथ रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने धरमजयगढ़ में सुबह जनचौपाल लगा लोगों से मुलाकात की। अस्पताल, स्कूल, छात्रावास जैसी संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो नदियों के संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करने पहाड़ी इलाकों का भी निरीक्षण किया। देर शाम विकासखंड मुख्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और रात भी धरमजयगढ़ में ही बिताई। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर

उनकी समस्याओं से अवगत हुए। सुबह फिर से कलेक्टर श्री सिन्हा फील्ड निरीक्षण में निकले। दूसरे दिन कलेक्टर श्री सिन्हा ने लिखा माड़ा पहुंचे साथ ही बरतापाली में बन रहे रीपा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रीपा में सभी गतिविधियां शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृष्णकुंज का भी मुआयना किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!