आयुष्मान कार्ड बनाने इन विभागों में लगाये जायेंगे शिविर, जनसामान्य भी ले सकेंगे लाभ
|
😊 Please Share This News 😊
|
शासकीय कार्यालयों के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाये जाने हेतु इन तिथियों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां जनसामान्य भी इन तिथियों वहां जाकर इसका लाभ उठा सकते है। जिसके तहत 26 अप्रैल को कार्यालय क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रोजगार कार्यालय, जिला आयुर्वेद कार्यालय एवं वाणिज्यकर विभाग सर्किल-1 एवं 2 में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 27 अप्रैल को उप संचालक रेशम, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी उर्दना, सहायक संचालक उद्यान, क्रेडा, मत्स्य विभाग एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, 28 अप्रैल को आयकर विभाग, सहायक दुग्ध आयुक्त, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, नाबार्ड कार्यालय एवं खादी ग्रामोद्योग, 1 मई को मुख्य डाकघर, जिला सेनानी नगर
सेना, वैज्ञानिक डी.बुनियादी बीज प्रगुणन एवं प्रशिक्षण केन्द्र, केन्द्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, जिला सत्र न्यायालय एवं जिला पंचायत, 2 मई को तहसील कार्यालय रायगढ़, वन विभाग-वन संरक्षक, पशु विभाग, हाऊसिंग बोर्ड कार्यालय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़ एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग रायगढ़, 3 मई को परिवहन विभाग, कृषि विभाग एवं जिला जेल रायगढ़ में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

