केलो एवं मांड संरक्षण अभियान: 27 अप्रैल को नदी के उद्गम से महानदी में विलय तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

केलो एवं मांड संरक्षण अभियान: 27 अप्रैल को नदी के उद्गम से महानदी में विलय तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 25 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में नदियों के संरक्षण की दिशा में विशेष पहल की है। ‘केलो है तो कल है’ के संकल्प के साथ केलो नदी के संरक्षण के अभियान की शुरूआत की जा चुकी है। जिसके अंतर्गत एक वृहत प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसमें केलो नदी के प्रवाह मार्ग तथा इसके किनारे बसे गांवों में क्षेत्र एवं नरवा उपचार के तहत कार्य किया जाना है। इसी कड़ी में अब आगे 27 अप्रैल को केलो और मांड नदी संरक्षण के तहत केलो नदी के उद्गम से महानदी में विलय तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों में नदी संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत लैलूंगा, तमनार, रायगढ़ एवं पुसौर विकासखण्ड के जिन पंचायतों से होकर नदी गुजरती है, उन पंचायतों में नदी संरक्षण कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यों को सामूहिक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। अभियान में ग्रामीण जनों की भागीदारी, महिला समूह के महिलाओं, राजीव मितान क्लब के सभी सदस्यों को शामिल किया जाएगा। जिला पंचायत के नरवा संवर्धन के प्रभारी अधिकारी श्री आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी गांवों में नदी के किनारे मनरेगा से कार्य स्वीकृत कराया जा सकता है। मुख्य नदी के जलग्रहण क्षेत्र में डे्रनेज नालों के लिए यह योजना स्वीकृत की जा सकेगी। एरिया ट्रीटमेंट के काम भी कराये जायेेंगे, जिससे जल एवं मृदा संरक्षण सुनिश्चित हो सके। क्षेत्र में पुरानी संरचनाओं के जीर्णोद्धार के कार्य भी किए जायेंगे, ताकि वे भी जल संरक्षण के लिए उपयोगी सिद्ध हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!