विक्रमपाली के किंकारी नाला में बन रहा पुलिया का हो रहा घटिया निर्माण सेतु विभाग के द्वारा किया जा रहा निर्माण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

विक्रमपाली के किंकारी नाला में बन रहा पुलिया का हो रहा घटिया निर्माण सेतु विभाग के द्वारा किया जा रहा निर्माण

😊 Please Share This News 😊

बरमकेला:- बरमकेला से नावापारा जाने वाली रास्ते पर ग्राम विक्रमपाली के नाला में पुलिया का निर्माण किया जा रहा है जिसमे जंग लगा छड एवं 40 एम एम के जगह 20 एम एम गिट्टी का उपयोग के साथ कम मात्रा में सिंमेट का उपयोग किया जा रहा है। और गुणवत्ताहीन निर्माण कर ठेकेदार द्वारा पैसे को गबन करने की कोशिश की बात सामने आ रही है। जिस विषय पर हमने बात करना चाहा तो ठेकेदार कभी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझता है। सेतु विभाग के अधिकारी और ठेकेदार के मिलीभगत से काम को गुणवत्ताहीन करवा कर पैसों का गबन किया जा रहा है।

*विभागीय अधिकारी भी मौन*

आपको बता दे की विक्रमपाली के नाला में बन रही पुलिया में जंग लगा हुआ क्षण व 20 एमएम गिट्टी और कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। उसके बावजूद भी विभागीय अधिकारी ना ध्यान दे रहे हैं और काम को सही तरीके से करवा रहे हैं। इस विषय में जब हमने अधिकारी से जानना चाहा तो वो कभी फोन रिसीव नहीं करते। अब देखना यह लाजमी होगा कि खबर चलने के बाद विभागीय अधिकारी ठेकेदार के ऊपर क्या कार्यवाही करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!