शत-प्रतिशत आवेदनों का किया गया निराकरण
|
😊 Please Share This News 😊
|
वर्ष 2021-22 में गैर व्यवसायिक योजना के अन्तर्गत रायगढ़ वनमण्डल में कुल 98 आवेदन में 4 लाख 47 हजार रूपए की राशि वितरित की गई। व्यवसायिक योजना अन्तर्गत 15 आवेदनों में 1 लाख 25 हजार रुपए, मेधावी योजना के तहत 274 आवेदनों पर 6 लाख 82 हजार 500 रुपए तथा प्रतिभाशाली योजना अन्तर्गत 475 आवेदनों में 81 लाख 15 हजार रूपए वितरित की गई। इस प्रकार 862 कुल आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करते हुए 93 लाख 69 हजार 500 रूपए वितरित किया गया। इसी प्रकार धरमजयगढ़
वनमण्डल में गैर व्यवसायिक योजना के अन्तर्गत 140 आवेदनों में 6 लाख 3 हजार रूपए, व्यवसायिक योजना अन्तर्गत 25 आवेदनों में 1 लाख 80 हजार रुपए, मेधावी योजना के तहत 309 आवेदनों पर 7 लाख 69 हजार 500 रुपए तथा प्रतिभाशाली योजना अन्तर्गत 199 आवेदनों में 34 लाख 85 हजार रूपए वितरित की गई। इस प्रकार जिले के कुल 01 हजार 535 विद्याथियों को 01 करोड़ 44 लाख 6 हजार 500 छात्रवृति के रूप में प्रदान की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

