मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत दी जाएगी प्रति मृत सदस्य चार-चार लाख रूपए की मुआवजा राशि – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत दी जाएगी प्रति मृत सदस्य चार-चार लाख रूपए की मुआवजा राशि

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सारंगढ़ तहसील के टिमरलगा गांव में बीती रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। ग्राम टिमरलगा में कार अनियंत्रित होकर बंद पड़ी खदान, जिसमें लगभग 20 से 25 फीट पानी भरा था, गिरने से यह दु:खद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और इस घटना में परिवार की घायल बेटी को अच्छी से अच्छी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत इस घटना में मृत प्रति सदस्य चार-चार लाख रूपए की मुआवजा राशि मृतकों के परिजनों को दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!