तमनार एवं सारंगढ़ ब्लॉक से 15 प्रतिभागियों को 3 माह के लिए नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु भेजा गया रायपुर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 26 दिसम्बर 2022/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में आज दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत जिले के 15 प्रतिभागियों को परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी मां सरस्वती एजुकेशन ट्रस्ट आरंग, रायपुर के द्वारा प्रतिभागियों को नि:शुल्क आवासीय रिटेल ट्रेंड के संबंध में प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है। उत्कर्ष मिशन के तहत देश के 10 राज्यों में से 10 जिला का चयन किया जाना है जिनमें से एक राज्य हमारा प्रदेश है। प्रदेश से रायगढ़ जिले का चयन किया गया है। उत्कर्ष योजना अंतर्गत 2 वर्ष के भीतर 100 प्रतिशत महिलाओं को समूह से जोडऩा और सीआईएफ की राशि प्रदान करना तथा मांग अनुसार आजीविका हेतु कौशल प्रदान करना है। इसी के तहत आज जिले के तमनार एवं सारंगढ़ ब्लॉक से 15 प्रतिभागियों को 3 माह के लिए नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु रायपुर भेजा गया है। इस अवसर पर सीईओ श्री मिश्रा ने प्रतिभागियों को स्वर्णिम भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

