*जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रानी चौहान ने वार्ड क्रमांक 3 में किया सघन दौरा व दिलाई सदस्यता*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़/सुधीर चौहान:- रायगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी चौहान ने आज वार्ड क्रमांक 3 मंगलू डीपा का सघन दौरा कर लोगो का जाना हाल-चाल और लगभग 30- 35 महिलाओं को कांग्रेस की विचारधारा व कार्यों को बताकर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई ।
आपको बता दें कि रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 3 मंगलु डीपा के महिलाओं ने अपने मोहल्ले में हो रही समस्या को लेकर जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती रानी चौहान को अवगत कराया गया जिसको सुनकर अध्यक्ष महोदय ने अपने सभी समस्याओं को सुनकर जल्द निराकरण करवाने का आश्वासन भी दिया जिससे प्रभावित होकर लगभग 30 से 35 महिलाओं ने कांग्रेश में सदस्यता भी ली।

इन समूहों के महिलाओं ने ली सदस्यता
जिले के वार्ड क्रमांक 3 मंगलू डीपा के जय मां गायत्री स्व सहायता समूह से प्रेमलता जांगड़े, पार्वती गुप्ता, सुनीता सिंह, लता खांडे, भगवती कश्यप, बबीता साहू, शोभा साहू, पूर्णिमा यादव, प्रेम भाई साहू, लक्ष्मी बिंदे, नाम बाई, दीप्ति जांगड़े।
जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह से लीता साहू, विजया अजगल्ले, श्यामा सिंह, चंदा राय, सीमा साव,पदमा चौहान,रूखमणी,अनिता चौधरी आदि महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

