जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 8 दिसंबर से – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 8 दिसंबर से

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से खेलभाठा मैदान सारंगढ़ में आयोजित किया जा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य के प्रत्येक जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडऩे एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। युवा महोत्सव का आयोजन विकासखण्ड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जा रहा है। युवा उत्सव का आयोजन दो आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में किया जाएगा। युवा वर्ग में आयोजित की जाने वाली विधायें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिंदी भाषा, छत्तीसगढ़ी भाषा), शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी कर्नाटक शैली),सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम (शास्त्रीय वादन) गिटार (भारतीय,पाश्चात्य शैली),मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओडि़शी शास्त्रीय नृत्य,भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्यद्ध कत्थक, शास्त्रीय नृत्य, कुचीपुड़ी, शास्त्रीय नृत्य, तात्कालिक भाषण शामिल है। इसके साथ ही उपरोक्त विधाओं के अतिरिक्त निम्नांकित विधाएं भी शामिल होगी जिसमें सुआ, पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहुल, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, पारम्परिक वेशभूषा, फूड फेस्टिवल, चित्रकला (छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर), वाद विवाद (तात्कालिक एवम् समसामयिक विषयक), क्विज, निबंध, कबड्डी (महिला एवं पुरुष) खो-खो (महिला एवं पुरुष) शामिल है। उक्त प्रतियोगिता में विकासखंड युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!