राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में निर्देश जारी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में निर्देश जारी

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 6 दिसम्बर 2022/ राज्य शासन के निर्णयानुसार रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। पूर्व की भांति यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियां है। उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडली को चुना जाएगा। तत्पश्चात दूसरे चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत से चुने गये रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा तथा प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय विजेता को चुना जाएगा। जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजिम, जिला गरियाबंद में संपन्न होगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में सक्रिय मानस मंडलियों को संबंधित जनपद पंचायत स्तर से प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। संबंधित नगरीय निकायों के ओर से एक विजेता दल को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल करने हेतु चयन कर भेजने की जिम्मेदारी संबंधित नगरीय निकाय के आयुक्त/मुख्य नगर पालिका को दी गई है। प्रस्तुति में लोक वाद्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आधुनिक इलेक्ट्रानिक वाद्ययंत्र, की बोर्ड, पैड आदि शामिल न हो। मूल्यांकन पत्रक में निर्धारित कुल 100 अंक में व्याख्यान के लिए 40 अंक व संगीत (गायन)के लिए 40 अंक एवं अन्य में 20 अंक रखे जाने के निर्देश संस्कृति विभाग द्वारा दिए गए है।
रामायण मंडली प्रतियोगिता प्रथम चरण में 15 दिसम्बर 2022 तक ग्राम पंचायत स्तर के बीच होगा। द्वितीय चरण में 5 से 25 जनवरी 2023 के बीच जनपद पंचायत स्तरीय होगा, तृतीय चरण में 27 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा तथा चतुर्थ चरण में 16 से 18 फरवरी 2023 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजिम, जिला गरियाबंद में संपन्न होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!