मानस मंडली वेसबाईट में करायें पंजीयन
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 6 दिसम्बर 2022/ राज्य शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन करने हेतु संस्कृति विभाग के चिनहारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडलियों को वाद्ययंत्र क्रय किये जाने हेतु सम्मान राशि 5 हजार रुपये प्रदाय किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वेबसाईट www.cgculture.in/chinhariportal में जिले के सक्रिय मानस मंडलियों का पंजीयन कराना है। अतएव जिले से मानस मंडली अधिक से अधिक संख्या में विशेष रूचि लेते हुए वेबसाईट में पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

