कलेक्टर ने लोईंग के धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, धान बेचने आए किसानों से की चर्चा धान खरीदी से संबंधित शिकायतों के लिए जारी हुआ नंबर 07762-222550 – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टर ने लोईंग के धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, धान बेचने आए किसानों से की चर्चा धान खरीदी से संबंधित शिकायतों के लिए जारी हुआ नंबर 07762-222550

😊 Please Share This News 😊

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र लोईंग का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती साहू ने आज लोर्इंग स्थित धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी मात्रा की जानकारी ली, समिति प्रबंधक द्वारा बताया गया कि 2 हजार 6 सौ क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने धान बेचने आए ग्राम बेलरिया के किसान तोषराम से चर्चा किए, उन्होंने बताया कि सात एकड़ खेत है और 200 बोरा धान बेचने आया हूं। यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। इसी प्रकार किसान श्री नरोत्तम प्रधान से चर्चा से पता चला कि वो आज 140 बोरा धान बेचने आए है। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने धान की नमी मापन एवं धान का तौल करवाया, जो सही पाया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने समिति प्रबंधक को नियमित टोकन काटने और रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने किसानों के धान खरीदी से संबंधित शिकायत नंबर जारी करने के निर्देश दिए।
धान खरीदी संबंधी शिकायत के लिए नंबर जारी
कलेक्टर श्रीमती साहू के निर्देश पर धान खरीदी संबंधित शिकायत के लिए 07762-222550 नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा किसान व्हाट्सअप नंबर 7974243229 के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। किसान प्रात: 9 बजे से संध्या 7 बजे उक्त नंबर पर अपनी शिकायत कर सकते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!