गांव की परंपरा और सहभागिता से सफल हो रहा पैरादान महाभियान- कलेक्टर श्रीमती रानू साहू कलेक्टर श्रीमती साहू पहुंची बनोरा गौठान, पैरादान के लिए किसानों को किया प्रेरित – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

गांव की परंपरा और सहभागिता से सफल हो रहा पैरादान महाभियान- कलेक्टर श्रीमती रानू साहू कलेक्टर श्रीमती साहू पहुंची बनोरा गौठान, पैरादान के लिए किसानों को किया प्रेरित

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 1 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज ग्राम बनोरा स्थित गोठान पहुंची। गोठान में आयोजित पैरा दान महाभियान कार्यक्रम में उन्होंने पैरा दान की अपील करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में पैरा को जला दिया जाता है, जिससे प्रदूषण के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म होती है, अत: आप पैरा दान करें इससे प्रदूषण के साथ खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि दान किए पैरा को पशुओं को खिलाने के अलावा स्व-सहायता समूहों के विभिन्न गतिविधियों जैसे वर्मी खाद एवं मशरूम उत्पादन में सहयोग मिलेगा। जिससे महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों का संचालन भी होता रहेगा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि गांव की सहभागिता की परम्परा का परिणाम है कि आज किसानों द्वारा 15 ट्रैक्टर में पैरा लेकर दान को पहुंचे है। उन्होंने पैरादान किए किसानों को धन्यवाद दिया और उन्हें श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को पैरा दान के लिए किसानों को प्रेरित करें, उन्होंने कहा कि कई कार्यों में प्रेरणा काम आती है। आज राज्य में गोठानों के माध्यम से महिला समूह को जमीन मिलने के साथ सब्जी, चारागाह, पशुपालन जैसे विभिन्न गतिविधियों को संचालन किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है, जिस राशि का उपयोग समूह की महिलाएं खेती-किसानी, शादी-ब्याह में उपयोग कर रही है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता, सरपंच श्री कार्तिक राम, उपसंचालक कृषि श्री हरीश राठौर एवं बिहान की महिलाएं उपस्थित थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!