Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

😊 Please Share This News 😊

**गुड़ेली में हो रहे डस्ट के अवैध कारोबार पर लंबे समय से कार्यवाही शून्य क्यों**
** डस्ट के ओवर लोड गाड़ियों के दौड़ने से हो रहे प्रदुषण से स्कूली विद्यार्थियों ,राहगीरों व क्षेत्र के लोगो के जीवन से हो रहा खिलवाड़**
**आखिर क्यों नहीं है इन डस्ट के अवैध कारोबारियों को किसी का डर**

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत गुडेली मे डस्ट का अवैध कारोबार किसी से छुपा नहीं है यहां डस्ट के अवैध कारोबार के प्रदूषण से स्कूली छात्र- छात्राओं ,यात्रा करने वाले राहगीरों ,आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों, यहां तक की इस डस्ट के जहर से महानदी का पानी भी अछूता नहीं है, महानदी के पानी में लाखों लोगों का नहाना- धोना ,लाखों जीव- जंतुओं का यहां का पानी पीना , आसपास के क्षेत्र के पेड़- पौधे,क्षेत्र के लाखों हेक्टेयर खेतों में इस पानी का उपयोग जहर के रूप में किया जाता है, फिर भी डस्ट के ये कारोबारी खुलेआम अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं और संज्ञान लेने के लिए अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी ने इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है इससे कई सवाल खड़े होते हैं कि क्या सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुडेली में हो रहे डस्ट की इस अवैध कारोबार का अब तक कार्यवाही शून्य क्यों है? प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन क्यों हैं? क्या अभी तक वाकई में इस प्रदूषण का नजारा किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर में नहीं आया है, या बात कुछ और है? बाहर हाल यह कहना कि प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को इसका पता नहीं है, कहना गलत होगा? क्योंकि इसके प्रदूषण का स्तर इतना क्षेत्रफल घेरे हुए हैं कि दूर- दूर से सभी को पता है कि यहां के प्रदुषण किस स्तर का है आखिर निर्दोष राहगीरों, निर्दोष क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों, स्कूल में पढ़ रहे छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं का क्या गुनाह है, इस प्रदूषण की वजह से हो रहे कई एक्सीडेंट की भी है , सवाल यह भी उठता है कि आखिर इस गंभीर स्थिति को प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे हैं………………..बाकी ऐसे कई सवाल, अगले अंक में ?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!