जिले के विभिन्न गौठानों में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ ‘गौठान म गोठ’ कार्यक्रम गौठानों में आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का भी लोगों को मिल रहा लाभ – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिले के विभिन्न गौठानों में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ ‘गौठान म गोठ’ कार्यक्रम गौठानों में आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का भी लोगों को मिल रहा लाभ

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 नवम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशानुसार आज जिले के गौठानों में ‘गौठान म गोठ’ कार्यक्रम के तहत विकास खंड सारंगढ के 16 गौठान, बरमकेला में 17 गौठान तथा विकास खंड बिलाईगढ़ में 13 गौठानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं में जागरूकता, गोठान में अधिक गोबर विक्रय, गोबर का खाद में रूपान्तरण, अधिक से अधिक गोठानों में पैरा दान करने हेतु प्रेरित किया गया। गोमूत्र खरीदी कर जैविक कीटनाशक निर्माण प्रशिक्षण तथा उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। साथ में गांव से जुड़ी अन्य गतिविधियों में पशुओं का टीकाकरण, रबी फसल, दलहन-तिलहन क्षेत्र विस्तार एवं ग्राम पंचायत में अन्य सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम के सुगमता पूर्वक संचालन हेतु कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी द्वारा विकास खंड स्तरीय अधिकारियों को गौठान का नोडल नियुक्त किया गया है जो विभिन्न गौठानों में मॉनिटरिंग करेंगे तथा प्रत्येक गौठान हेतु ग्रामीण कृषि विस्तर अधिकारी को गौठान नोडल तथा ग्राम सचिव को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है तथा स्वयं कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर द्वारा गौठानों में आकस्मिक निरीक्षण कर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इसके अलावा बहुत से गौठानों में स्वास्थ्य विभाग की सहायता से नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम सुगर, बीपी, खून जांच आदि समस्याओं का निदान कर रही है। इस शिविर का लाभ सीधे निचले स्तर तक ग्रामीणों को मिल रहा है। यह कार्यक्रम 9 दिसंबर 2022 तक समस्त गौठानों में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को गोधन न्याय योजना से जोडऩे तथा उन्हें इससे लाभान्वित करने का प्रयास शासन द्वारा किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!