अवैध धान परिवहन पर मंडी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही 32 क्विंटल अवैध धान के साथ वाहन जप्त – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अवैध धान परिवहन पर मंडी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही 32 क्विंटल अवैध धान के साथ वाहन जप्त

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 नवम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन पर जिले में अवैध धान रोकने लगातार मालवाहक वाहनों की जांच एवं दस्तावेज परीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करते हुए जप्ती किया गया।
मंडी सब इंस्पेक्टर श्री दिलीप कुमार बर्मन एवं सहयोगी श्री भोला गिरी गोस्वामी ने बताया कि ग्राम चांटीपाली निवासी वाहन चालक विशाल चौहान द्वारा रोहित चौहान का धान बिना वैध दस्तावेज के 60 बोरी अनुमानित 32 क्विंटल वाहन क्रमांक सीजी 10 एजी 5381 में ग्राम-उच्चभिठी से चांटीपाली ले जाया जा रहा था। जिस पर जांच परीक्षण के दौरान वाहन चालक द्वारा उचित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर मण्डी एक्ट के तहत जप्ती की कार्यवाही की गयी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!