जिले के गौठानों में ‘गौठान मा गोठ’ कार्यक्रम की होगी शुरूआत
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 नवम्बर 2022/ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों की उत्पादकता और अधिक बढ़ाने के लिए जिले के विभिन्न गौठानों में ‘गौठान मा गोठ’ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसमें गोठान समिति के सदस्यों, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, वार्ड पंच, ग्राम पंचायत सचिव, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सक की उपस्थिति में दिनांक 28 नवम्बर 2022 से 09 दिसम्बर 2022 तक ‘गोठान मा गोठ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीणजनों एवं स्व-सहायता समूहों की बैठक आयोजित कर विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें गोबर विक्रेताओं एवं गौमुत्र विक्रेताओं का पंजीयन, गोठानों में प्रतिदिवस न्यूनतम 3 क्विंटल गोबर खरीदी, क्रय गोबर से बनने वाले वर्मी कम्पोस्ट का रुपांतरण अनुपात में वृद्धि करने हेतु प्रशिक्षण, पशुओं हेतु चारा की व्यवस्था कराने के लिए गौठानों में पैरादान करने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करना, रबी एवं ग्रीष्मकालीन धान का त्याग कर अन्य फसलें लगाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करना, सरसों क्षेत्र विस्तार, जैविक खेती एवं मिलेट क्षेत्र विस्तार करने हेतु कृषकों को प्रशिक्षण, आजीविका गतिविधियों के माध्यम से गोठानों में स्व-सहायता समूहों को गौमूत्र के उत्पाद बनाने एवं अन्य गतिविधियों संबंधित प्रशिक्षण, पेंशन योजना-वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, सामाजिक सुरक्षा, सुखद सहारा एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना आदि, मुख्यमंत्री हॉट-बाजार क्लिनिक योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, एनीमिया जांच पर चर्चा, कुपोषित बच्चा की जांच एवं देखभाल पर चर्चा, राजीव गांधी भूमिहीन किसान योजना, पशु टीकाकरण एवं फल एवं सब्जी क्षेत्र विस्तार करने हेतु चर्चा एवं प्रशिक्षण के साथ अन्य विषयों पर चर्चा/कार्यवाही की जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

