थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन 28 नवम्बर को – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन 28 नवम्बर को

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 24 नवम्बर 2022/ आगामी 01 से 13 दिसम्बर 2022 तक जिला-दुर्ग में थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को भूतपूर्व सैनिक एवं व्यायाम प्रशिक्षकों के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन का आयोजन 28 नवम्बर 2022 दिन-सोमवार को प्रात: 8 बजे से स्थान-रायगढ़ स्टेडियम में किया जाएगा। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को नियत समय पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन का लाभ उठा सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!