जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का उद्घाटन समारोह आज 23 से 25 नवम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम में होगा आयोजन – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का उद्घाटन समारोह आज 23 से 25 नवम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम में होगा आयोजन

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 22 नवम्बर 2022/ जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2022 का आयोजन विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया के मुख्य आतिथ्य में 23 से 25 नवम्बर 2022 तक रायगढ़ स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक अध्यक्षता करेंगे एवं लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति नगर निगम श्री जयंत ठेठवार एवं श्री सब्यसाची बन्दोपाध्याय कार्यपालन निर्देशक जेएसपी विशिष्ट अतिथि होंगे।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ां ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022 का उदघाटन समारोह प्रात: 10 बजे से होगा। इसमें रस्साकसी, पिट्टूल, संकली, गिल्ली डंडा, बांटी, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खोखो, भौंरा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, लंबी कूद एवं 100 मीटर दौड़ को शामिल किया गया है। जिसमें 18 वर्ष से कम बालक बालिका, 18 वर्ष से 40 वर्ष महिला, पुरूष एवं 40 वर्ष से अधिक महिला पुरूष भाग लेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!