पार्टनर/प्रशिक्षण प्रदाता हेतु सेक्टरवार संस्थाओं का चयन
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 23 नवम्बर 2022/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज सोसायटी, रायगढ़ में कौशल विकास अंतर्गत प्रशिक्षण संचालन के लिए टे्रनिंग पार्टनर/प्रशिक्षण प्रदाता के चयन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गयी थी। इस संबंध में गत दिवस आवेदित संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों एवं पॉवर पाईंट प्रेजेन्टेशन का चयन समिति द्वारा परीक्षण के आधार पर प्रदाय किए गए अंकों के अनुसार सेक्टरवार संस्थाओं का चयन किया गया है। चयनित संस्था कार्यालय द्वारा जारी रूचि की अभिव्यक्ति के शर्तो के अधीन 50 हजार रुपये राशि बैंक गारंटी के साथ अनुबंध करते हुए एक माह के भीतर लैब सेटअप (फूड एण्ड वेबरेज सर्विस स्टेवर्ड कोर्स को छोड़कर) करने के साथ ही संबंधित कोर्स में टीओटी प्रशिक्षकों की जानकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए डिप्टी कलेक्टर सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज, सोसायटी, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

