बीपीएल श्रेणी महिला आवेदकों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 21 नवम्बर को
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 18 नवम्बर 2022/ बीपीएल श्रेणी के महिला आवेदकों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 नवम्बर 2022 को प्रात:10.30 बजे से स्थान-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में होगा। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, इनमें मे.जेएसपी फाउंडेशन (यशस्वी नारी) ओपीजेसीसी पूंजीपथरा रायगढ़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर, फ्रंट ऑफिस इक्जीक्यूटिव, ब्यूटीशियन, रूम अटेंडेंट एवं रिटेल के पद पर कुल 350 महिला आवेदकों की भर्ती की जाएगी। उक्त पदों के लिए महिला आवेदकों को 10 वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। केवल महिला आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी, बीपीएल परिवार 2 लाख रुपये से कम आय वर्ग का होना जरूरी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

