श्रमिक सम्मेलन का आयोजन 19 नवम्बर को उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल होंगे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री सुशील सन्नी अग्रवाल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 17 नवम्बर 2022/ उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में रायगढ़ जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने एवं नये श्रमिकों का पंजीयन हेतु श्रमिक सम्मेलन का आयोजन 19 नवम्बर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ में होगा। कार्यक्रम में अध्यक्षता अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा)छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री सुशील सन्नी अग्रवाल करेंगे। इस मौके पर धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल एवं महापौर नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू विशिष्ट अतिथि होंगे। सहायक श्रमायुक्त, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिक सम्मेलन के दौरान पंजीकृत श्रमिकों को योजनान्तर्गत लाभान्वित किया जाकर चेक वितरण किया जाएगा। साथ ही श्रमिक पंजीयन काउंटर का भी उद्घाटन होगा।
अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा)छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री सुशील सन्नी अग्रवाल 19 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से नगर पालिक निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में महापौर एवं पार्षदों के साथ मंडल द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा करेंगे।
स.क्र./73/ राहुल
कृषि विभाग द्वारा नकली कीटनाशक औषधि को किया गया जप्त
रायगढ़, 17 नवम्बर 2022/ उप संचालक कृषि, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बायर कंपनी के नेटियों जो कि फफूंदनाशक है, की नकली पेकिंग करने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर जिला स्तरीय जांच दल गठित कर भेजा गया। जांच दल रायगढ़ के बाईपास अटल चौक से लगभग 500 मीटर की दूरी में रायगढ़-सारंगढ़ रोड में संतोषी मंदिर के पास मदन प्रसाद वल्द महादेव प्रसाद के निवास मकान में पहुंचकर जांच किया गया। जिसमें मकान के आगे के एक कमरे में बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड कंपनी के उत्पाद नेटियों फफूंदनाशक दवा जो किसानों के द्वारा विभिन्न फसलों में फफूंदजनित बीमारी के उपचार हेतु प्रमुख रूप से उपयोग किया जाता है, की नकली पेकिंग की सामग्री एवं दवा का भंडार होना पाया गया। उक्त दवा का 500 ग्राम पेकिंग जिसमें लगभग 100-150 ग्राम भरा हुआ 2171 पैकेट, 250 ग्राम पेकिंग जिसमें लगभग 100-150 ग्राम भरा हुआ 511 पैकेट, 190 किलोग्राम खुले बोरे में केमिकल पाउडर एवं एक पेकिंग करने की मशीन एक चम्मच मौके पर बरामद कर जब्त किया गया। उक्त घटना की जांच श्री सुभाष सोनी सहायक संचालक कृषि, श्री संजय सिदार ग्रा.कृ.वि.अ.की उपस्थिति में श्री उसत पटेल जिला कीटनाशी निरीक्षक के द्वारा कीटनाशी अधिनियम, 1968 कीटनाशी नियम 1971 के तहत जब्ती की कार्यवाही की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

