हितग्राहियों को अनुदान राशि और सामग्रियों का हुआ वितरण
|
😊 Please Share This News 😊
|
ई-मेगा लीगल सर्विस कैंप में हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत अनुदान राशि और सामग्रियों का वितरण किया गया। दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिए गए जिसमें रूपेंद्र रात्रे को थेरेपी किट, सिया पंडा को वॉकर और अनुष्का यादव को हियरिंग एड दिया गया। मछली पालन विभाग की ओर से श्रीमती कचरा बाई, श्रीमती गौरी देवांगन और श्री बंटी सतनामी को मछली पालन के लिए आइस
बॉक्स और अन्य सामग्री दी गई। श्री भावेश यादव और श्री पिंटू गिरी को मुख्यमंत्री कौशल विकास के अंतर्गत कौशल प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्री भानूप्रताप सिंह, श्री नवरतन धीवर, श्री देवेश श्रीवास और श्री योगेश भारद्वाज को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत श्री संतराम सिदार और श्री बोधराम सिदार को 1-1 हजार गेंदे के पौधे का वितरण किया गया। मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत ममता सिदार और मंजुलता साव को 20-20 हजार रुपए की राशि का चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत शशिभूषण यादव को 2 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। अंतर्जातीय विवाह
प्रोत्साहन योजना के तहत श्री करन कठौतिया को 2.5 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। इसके साथ छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को राशन कार्ड और किसानों को फसलों के बीज का वितरण किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

