ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बड़े मंचों तक सामने लाने का अवसर दे रही छत्तीसगढिय़ा ओलंपिकखेल-विधायक श्री प्रकाश नायक सरपंच और सचिव के बीच रस्सा-कस्सी खेल में सचिवों की टीम रही विजेता – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बड़े मंचों तक सामने लाने का अवसर दे रही छत्तीसगढिय़ा ओलंपिकखेल-विधायक श्री प्रकाश नायक सरपंच और सचिव के बीच रस्सा-कस्सी खेल में सचिवों की टीम रही विजेता

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 5 नवम्बर 2022/ विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का शुभारंभ आज जनपद मुख्यालय पुसौर के इन्द्रप्रस्थ खेल मैदान में रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री निराकार पटेल उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के पूजन पश्चात छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत से शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में शास.उच्च.माध्य.वि.पुसौर के छात्राओं ने मोहक छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुति दी। विधायक श्री नायक ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को गांव से बाहर बड़े मंचों में अपने प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर दिया है, जिसका जनपद पुसौर के ग्रामीण खिलाड़ी लाभ उठावें और अपने साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने उपस्थित स्कूली छात्राओं से बात किए तथा शास.हाई स्कूल पंचपारा, शास. हाई स्कूल बड़े हरदी एवं शास.हाई स्कूल सोंड़ेकेला के पात्र छात्राओं को शासन की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु जारी नि:शुल्क सायकल वितरण कर लाभान्वित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं, उनमें से एक छत्तीसगढ़ की पुरातन ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन श्री रितेश थवाईत अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के अंत में जनपद पंचायत पुसौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेश पटेल ने समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्र्रम में विकास खंड शिक्षाधिकारी श्री दिनेश पटेल द्वारा शिक्षा विभाग एवं शिक्षकों के साथ पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारम्भ 40 वर्ष से ऊपर पुरुषों का रस्सा-कस्सी खेल से आरम्भ किया। इसके साथ ही महिलाओं का सांखली, 100 मी.दौड़, गेड़ी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जोन से विजयी प्रतिभागिओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सरपंच और सचिव के बीच रस्सा कस्सी के खेल में विधायक साक्षी रहे एवं सचिवों की टीम दोनों बारी में विजेता रही।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पुसौर के अध्यक्ष श्री सुशील भोय, उपाध्यक्ष श्री गोपी चौधरी, श्री रोहित पटेल विधायक प्रतिनिधि, जनपद सदस्य श्रीमती वैजन्ती नायक, श्रीमती रति बालमुकुन्द, श्री भवानीशंकर यादव, श्री रामनारायण नंदे एवं श्री किशोर कसेर, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर, श्री वीरेंद्र भोय अध्यक्ष सरपच संघ पुसौर एवं कई पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन आज
रायगढ़, 5 नवम्बर 2022/ मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन 6 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष रायगढ़ में होगा। उपरोक्त कार्यक्रम में रायगढ़ विकासखंड के हितग्राही एवं जनसामान्य कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में उपस्थित होंगे तथा अन्य विकासखंड के विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं हितग्राही जनसामान्य अपने-अपने जनपद पंचायत कार्यालय से वीडियोकांफ्रेंस के जरिए जुड़ेंगें। संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित होंगें और कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ पश्चात अपने-अपने विभाग में संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी क्रमश: देंगे। उसके पश्चात अतिथियों का उदबोधन होगा, तत्पश्चात हितग्राहियों को सामग्री/प्रमाणपत्र इत्यादि का वितरण किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!