कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 31 अक्टूबर2022/ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट प्रांगण में अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी ने सत्यनिष्ठा से शपथ लेते हुए कहा कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री एस.के.कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बेरनादत्त एक्का सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!