स्वच्छता अभियान के तहत डाक विभाग कर रहा अपने कार्यालय एवं परिसरों की साफ-सफाई – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

स्वच्छता अभियान के तहत डाक विभाग कर रहा अपने कार्यालय एवं परिसरों की साफ-सफाई

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2022/ माह अक्टूबर में पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे देश में जगह-जगह पर स्वच्छता कैम्पनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अधीक्षक डाकघर रायगढ़ द्वारा भी स्वच्छता कैम्पनों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डाकघर प्रांगणों के साफ-सफाई का कार्य श्रमदान के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें निर्धारित किए गए तिथियों में डाकघरों की साफ-सफाई का कार्य संबंधित कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा श्रमदान के माध्यम से ही किया जा रहा है। डाक संभाग में चलाये जा रहे स्वच्छता कैम्पनों में से रायगढ़ प्रधान डाकघर एवं पोस्टल कालोनी कोतरा रोड़ रायगढ़ में 12 से 22 अक्टूबर तक अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग के नेतृत्व में स्वच्छता कैम्पेन का आयोजन किया गया। उक्त कैम्पनों में कार्यालय के ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डाकघर प्रांगण एवं इसके आसपास की जगहों की साफ-सफाई किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!