प्राकृतिक आपदा से हुयी असामायिक मृत्यु पर वारिसानों को सहायता राशि स्वीकृत – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

प्राकृतिक आपदा से हुयी असामायिक मृत्यु पर वारिसानों को सहायता राशि स्वीकृत

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 20 अक्टूबर 2022/ अनुविभाग धरमजयगढ़ एवं रायगढ़ अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से 3 लोगों की असामायिक मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात संबंधित एसडीएम द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित नियम के तहत मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कार्यालय कलेक्टर, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम-बायसी निवासी धरमसिंह राठिया की 23 अगस्त 2022 को सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी राजमति को 4 लाख रुपये एवं ग्राम-क्रोन्धा की ललिता बाई की 24 अगस्त 2022 सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति आशाराम को 4 लाख रुपये तथा रायगढ़ तहसील के ग्राम-बरपाली निवासी बुधराम बसंत की 7 अक्टूबर 2022 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पुत्री कमला टंडन को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!