विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 14 अक्टूबर 2022/ छ.ग. शासन के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल डॉ.मीना पटेल के मार्गदर्शन में स्थानीय रामभांठा स्थित युवा स्वरोजगार केन्द्र में 13 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 65 हितग्राहियों का नेत्र और सामान्य बीमारियों का परीक्षण कर आश्यकतानुसार उन्हें दवाईयां और चश्में का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ.काकोली पट्नायक, श्री कृष्णपुरी गोस्वामी और श्री अर्जुन बेहरा व अनुप कुमार पटेल के द्वारा सभी हितग्राहियों को नेत्र संबंधित सामान्य बीमारियों और सावधानियों के बारे में बताया गया। इस दौरान विजय लक्ष्मी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीमती माया, संचालक श्री राजेश पटेल व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
ko
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

