इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2022/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में मुख्यमंत्री कौशल योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक कोर्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए 18 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक कोर्स हेतु 8 वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक आवेदन पत्र के साथ निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, रोजगार पंजी प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 18 अक्टूबर शाम 5 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में जमा कर सकते है। यह प्रशिक्षण रायगढ़ जिले के अंतर्गत आवेदकों के लिए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!