छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल समाप्ति के बाद स्टेडियम में शराब सेवन करने वाला व्यायाम शिक्षक निलंबित – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल समाप्ति के बाद स्टेडियम में शराब सेवन करने वाला व्यायाम शिक्षक निलंबित

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2022/ छ.ग.शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक’ आयोजन में खेल समाप्ति उपरांत श्री धरनीधर यादव, व्यायाम शिक्षक शास.उ.मा.विद्यालय चक्रधरनगर द्वारा स्टेडियम में शराब सेवन किए जाने की शिकायत मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जिला शिक्षाधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में श्री यादव व्यायाम शिक्षक व्दारा शराब का सेवन किये जाने संबंधी कृत्य की पुष्टि होना पाया गया। श्री यादव व्यायाम शिक्षक द्वारा किया गया उक्त कृत्य छ.ग.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं छ.ग.सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के विपरीत होने के कारण कलेक्टर श्रीमती साहू ने तत्काल उन्हें प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में श्री यादव व्यायाम शिक्षक का मुख्यालय- कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ निर्धारित किया गया है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!