आर्य गुरुकुल आश्रम तुंरगा मे चल रहे छ: दिवसीय ” युवा चरित्र निर्माण शिविर ” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए, भाजपा नेता विकास केडिया – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

आर्य गुरुकुल आश्रम तुंरगा मे चल रहे छ: दिवसीय ” युवा चरित्र निर्माण शिविर ” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए, भाजपा नेता विकास केडिया

😊 Please Share This News 😊

आर्य गुरुकुल आश्रम तुंरगा मे चल रहे छ: दिवसीय ” युवा चरित्र निर्माण शिविर ” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता विकास केडिया शामिल हुए साथ ही भाजपा नेता विकास केडिया ने अपने वक्तव्य मे कहा कि युवा चरित्र निर्माण शिविर मे शामिल हूए बच्चों का भविष्य सुनहरा रहेगा ये आगे चल कल देश भक्ति और सनातन धर्म का प्रसार करेंगे और एक अच्छे नागरिक बनेंगे आगे उन्होंने कहा कि आर्य गुरुकुल आश्रम के आचार्य राकेश जी द्वारा आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर पुरे अंचल के लिए एक गौरव की बात है कि यहाँ बच्चों में राष्ट्रभक्ति और सनातन धर्म एवं संस्कृति का विकास हो रहा है बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है अंत में शिविर में प्रशिक्षण दे रहें शिक्षकों की सरहाना की | विकास केडिया ने आगे कहा कि पुरे जिले में आर्य गुरुकुल आश्रम तुंरगा एकलौता ऐसा विद्यालय है जो राष्ट्रीय एकता, सनातन धर्म एवं संस्कृति के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक विकास पर ध्यान देता है यहाँ से पढ़े बच्चे एक अच्छे नागरिक बनेंगे | कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा अपना प्रस्तुति भी दिया गया |

समापन समारोह में आचार्य राकेश जी, विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष बंजरंग अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, बजरंग दल के प्रतीश बाजपेयी ने भी अपना वक्तव्य दिया |
साथ में जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक खगेश देवांगन, भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा,भाजयुमो पुसौर मंडल महामंत्री दुर्गेश मालाकार, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर संयोजक सपनदेव नाथ ,भाजयुमो पुसौर मंडल मिडिया प्रभारी रोहन साव भाजयुमो नेता अमन वैष्णव सहित अधिक संख्या में शिक्षकगण और विद्यार्थियों की उपस्थिति रहीं |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!