सरकारी नौकरी:- पटवारी चयन परीक्षा: पूर्व में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 10 अक्टूबर को – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सरकारी नौकरी:- पटवारी चयन परीक्षा: पूर्व में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 10 अक्टूबर को

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- 29 सितम्बर 2022/ कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022-के संबंध में मेरिट सूची के आधार पर कुल 30 पदों के लिए वर्गवार अनारक्षित, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में मुक्त एवं महिला के 27 पदों के विरूद्ध 4 के मान से 108 अभ्यर्थियों तथा भूतपूर्व सैनिक के 3 पदों के विरूद्ध 12 अभ्यर्थियों का गत दिवस काउंसिलिंग आयोजित कर उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रमाण-पत्रों/मूल दस्तावेजों का परीक्षण/सत्यापन किया गया। उक्त काउन्सलिंग में कुल 120 अभ्यर्थियों में से 82 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाये गये।
गत दिवस काउंसिलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को पुन: सूचित किया गया है, साथ ही भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के वरियता क्रम अनुसार अनारक्षित वर्ग के 8 एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 4 कुल 12 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी आहूत किया गया है कि वे जिला कार्यालय रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में 10 अक्टूबर 2022 को प्रात:10.30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते है। अनुपस्थिति की दशा में पटवारी प्रशिक्षण हेतु संबंधित चयन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा रायगढ़ के सूचना पटल/वेबसाईट https://raigarh.gov.in पर सूची का अवलोकन कर सकते है।
स.क्र./168/ राहुल

कृषकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में हुई समीक्षा बैठक
रायगढ़, 29 सितम्बर 2022/ श्री सुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा), श्री महेन्द्र चन्द्राकर उपाध्यक्ष, श्री नागेन्द्र नेगी सदस्य एवं श्री शरद यादव सदस्य छ.ग. राज्य कृषक कल्याण परिषद के आज रायगढ़ प्रवास के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ श्री निराकार पटेल की उपस्थिति में जिला पंचायत रायगढ़ के सभागार में कृषि तथा संबंद विभाग राजस्व एवं जिला पंचायत के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें राज्य शासन द्वारा कृषकों के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी विकास योजना, गोधन न्याय योजना जो राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना है उसका लाभ किसानों तक पहुंचाने तथा योजना को सफल बनाने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक में जिले से विभिन्न विकासखण्डों से आये किसान एवं स्व-सहायता समूहों से भी चर्चा किये। प्रत्येक गोठान में गोबर खरीदी अधिक से अधिक हो तथा वहाँ के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। गोठानों में वहां के स्थिति एवं आवश्यकता का सही आंकलन कर रीपा के माध्यम से मल्टीएक्टीविटिस लिया जावे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार सृजन हो सके एवं किसानों को लाभ मिले। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को और कैसे बेहतर ढंग से संचालित किया जाये ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके सुझाव भी लिया गया तथा कृषकों के समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक कृषि, बिलासपुर, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, कृषि अनुशंधान केन्द्र, के.व्ही.के. के वैज्ञानिक, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, मछली पालन विभाग, जल संसाधन विभाग, बीज विकास निगम, क्रेडा, अपेक्स बैंक, जिला विपणन अधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स.क्र./169/ राहुल फोटो..8, 9

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सम्मानित होंगे जिले के 100 वर्ष से अधिक आयु के 11 मतदाता
भारत निर्वाचन आयोग कर रहा है आयोजन
रायगढ़, 29 सितम्बर 2022/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के मंशानुरूप प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को विश्व स्तर पर वृद्धजनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन किया जाता है। ऐसे वरिष्ठ मतदाताओं का भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे सभी मतदाताओं जिनकी उम्र 100 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है उनका सम्मान किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्रवार 100 वर्ष पूर्ण कर चुके जिन मतदाताओं को सम्मान किया जाएगा। इनमें विधानसभा रायगढ़ की 100 वर्षीय द्रोपदी गुप्ता, सारंगढ़ की 116 वर्षीय सहसमती पटेल एवं 114 वर्षीय चमारिन यादव, लैलूंगा की 105 वर्षीय काजल सतनामी, खरसिया के 101 वर्षीय पर्रीबाई महंत, 101 वर्षीय पदमावती महंत एवं 101 वर्षीय जमुना बाई साहू तथा विधानसभा धरमजयगढ़ के 111 वर्षीय दशमेत बैगा, 101 वर्षीय बूंदकुंवर राठिया, 108 वर्षीय इतवारी कोरवा एवं 102 वर्षीय घसिया माझी शामिल है।
स.क्र./170/ राहुल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!