*बड़ी खबर* ट्रांसफार्मर के खराब केबल वायर से बार- बार शॉर्ट हो रहा ट्रांसफार्मर…. गांव के खराब हो गए कई इलेक्ट्रिक समान, साथ में बना हुआ है लोगो के जान पर खतरा*
|
😊 Please Share This News 😊
|
बरमकेला:- विकासखंड बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईरडीह के देवगांव रोड में स्थित ट्रांसफार्मर में आए दिन रोज हो रहा शार्ट से लोग परेशान हो गए हैं। क्योंकि शार्ट होने की वजह से बहुत से घरों के इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, कूलर, फ्रीज, डीटीएच, पंखा, आदि सामान हाई वोल्टेज होने के कारण उड़ जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब से बारिश शुरू हुआ है तब से यह परेशानी उन्हें झेलना पड़ रहा है और इलेक्ट्रॉनिक सामान बनवा बनवा कर परेशान हो जा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हमारे यहां का ट्रांसफार्मर हर दिन ऐसे केबल होने के कारण हो रहा है। जब हम इसकी शिकायत या सूचना हम बिजली विभाग के कर्मचारी को देने के लिए फोन करते हैं तो फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं,और कभी कभार बात हो भी जाती है तो सुबह आकर के पतला वायर को टेंपरेरी के लिए जोड़कर चले जाते हैं तो फिर शाम को वही हाल से गुजरना पड़ता है। लोगो का कहना है की अगर पूरा केबल वायर को ही चेंज कर देते तो यह समस्या दोबारा नहीं होती कम से कम बरसात भर सही तरीका से बिजली मिल पाती। आपको बता दें कि यह ट्रांसफार्मर रोड के काफी नजदीक है जिससे कभी भी खतरा बन सकता है और खतरों का सामना करना पड़ सकता है,अगर आते जाते राहगीरों व मवेशियों के समय हुआ शार्ट तो हो सकती है किसी की भी मौत? क्योंकि इसी रास्ते से लोगों का आवागमन व मवेशियों का रोज सुबह शाम आवाजाही होता रहता है। अगर केबल वायर को जल्द नहीं बदला गया तो यह घटना कभी भी घट सकता है।

*पढ़िए क्या कहते हैं बिजली विभाग के अधिकारी-
जब हमने इस विषय में बिजली विभाग के ए ई मनोज पटेल से बात की तो उन्होंने बताया कि आज सुबह 11:00 बजे लाइनमैन भेज कर दिखवाता हूं और केबल वायर को चेंज करवा कर जल्द ठीक करवाता हूं।
मनोज पटेल सहायक यंत्री CSPDCL बरमकेला
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

