**शादी का झांसा देकर 3 साल तक अस्मत लूटने वाले आरोपी को …….. सरिया थाना प्रभारी ने 24 घंटे में भेजा रिमांड पर**
|
😊 Please Share This News 😊
|

● *प्रेमजाल में फंसाकर युवती का कर रहा था शारीरिक शोषण*….
● महज 24घंटे में सरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*….
*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा दुष्कर्म पीड़िता युवती की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी की सघन पतासाजी कर आरोपी को बरमकेला क्षेत्र से गिरफ्तार कर आज दोपहर सारंगढ़ न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।
घटना के संबंध में पीड़िता युवती बताई कि करीब 3 साल से *उमाशंकर सारथी (22 साल)* प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण कर रहा है । पीड़िता युवती बताई कि उसे जब पता चला कि उमाशंकर सारथी अन्य लडकी से शादी तय कर लिया है, तब उसे जाकर बोली कि मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद कर रहे हो,मुझसे शादी करो, तब वह शादी से साफ इंकार कर दिया । युवती के आवेदन पर थाना प्रभारी सरिया द्वारा दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी के लिये उसके घर दबिश दिया गया जो फरार था, देर रात तक उसके मिलने के ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश देती रही जिसे आज बरमकेला क्षेत्र में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, आरक्षक महादेव बंजारा, मोहन गुप्ता की अहम भूमिका रही है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

