रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार से पूर्व मैदान का हो सीमांकन ताकि अवैध कब्जे पे हो सकें बेदखली की कार्यवाही : शशिभूषण चौहान – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार से पूर्व मैदान का हो सीमांकन ताकि अवैध कब्जे पे हो सकें बेदखली की कार्यवाही : शशिभूषण चौहान

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ : शहर के मध्य में स्थित रामलीला खेल मैदान परिसर में जनभावनाओं के विपरीत हो रहें निर्माण और कब्जे को लेकर रायगढ़ भाजपा अब खुलकर सामने आ गई है। इसी कड़ी में आज जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण ने इस विषय को लेकर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया हैं।

सौंपे गए ज्ञापन में युवा भाजपा नेता ने नवनियुक्त निगम आयुक्त का ध्यानाकर्षण कराते हुए बताया कि रामलीला खेल मैदान से शहर के हजारों युवा खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और आम जनता की भावनाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए आज से लगभग दो महीने पूर्व इस खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए राज्य शासन की ओर से ४५ लाख रुपए की स्वीकृति दी गई थी लेकिन आज पर्यन्त जीर्णोद्धार की दिशा में नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक और सार्थक प्रयास नहीं किए गए हैं। आगे सौंपे गए ज्ञापन में युवा नेता श्री चौहान ने इस बात का भी जिक्र किया है कि जीर्णोद्धार कार्य में हो रही अनावश्यक लेटलतीफी की वजह से किसी स्थानीय कांग्रेसी नेता के द्वारा नियम विपरीत तरीकों से पूर्व में रास्ते के लिए छोड़े गए लगभग १२०० वर्ग फीट भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जा किया जा रहा है ऐसे मे युवा नेता द्वारा निगम आयुक्त से यह मांग भी की गई है कि मैदान के जीर्णोद्धार से पहले एक बार रामलीला खेल मैदान का सीमांकन कार्य करवाया जाएं ताकि अगर मैदान परिसर अथवा उसके रास्ते के लिए छोड़ी गई भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा अथवा निर्माण हुआ है अथवा किया जा रहा है तो कानून सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए यथाशीघ्र उक्त अवैध निर्माण या कब्जे पर बेदखली की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा सकें।

आज निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा,अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकरणी सदस्य राजेश जाटवर,मंडल उपाध्यक्ष अल्फ्सख्य रितेश जैन, रमेश चौहान,रोशन पटेल,विकास चौहान,साहिल खान,सुनील चौहान, आदित्य कुमार, अंशु मेहर और शक्ति चौहान मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!