**छत्तीसगढ़ दसवीं क्लास की स्टेट टॉपर कुमारी सुमन पटेल व कुसुम साहू को रायगढ़ पुलिस एसपी श्री अभिषेक मीणा व सरिया थाना प्रभारी केके पटेल ने निवास स्थान जाकर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं**
|
😊 Please Share This News 😊
|

“”रायगढ़ जिले को टॉपर छात्रों ने पूरे प्रदेश में किया गौरवान्वित””- एसपी रायगढ़.

“छत्तीसगढ़ टॉप कर छात्राओं ने बढ़ाया जिले का मान”-थाना प्रभारी सरिया.
प्रदेश में शिक्षा के स्तर को नया आयाम देते हुए रायगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक से छत्तीसगढ़ में टॉप करने वाली छात्रा कुमारी सुमन पटेल व कुमारी कुसुम साहू ने 10 वीं पोजीशन प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है। छात्रा कुमारी सुमन पटेल ने छत्तीसगढ़ में टॉप कर अपने ब्लॉक का ही नहीं बल्कि रायगढ़ जिले व प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
रायगढ़ एसपी श्री अभिषेक मीणा व सरिया थाना प्रभारी केके पटेल जी के द्वारा उनके निवास स्थान जाकर छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभाशीष देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

