घुम घुम कर गांजा बेचने वाले पति पत्नि डेढ़ किलो गांजा के साथ हुए गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

घुम घुम कर गांजा बेचने वाले पति पत्नि डेढ़ किलो गांजा के साथ हुए गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

गांजा बेचने वाले पति पत्नि हुए गिरफ्तार डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना मिली थी। कि सुहैल खान एवं उसकी पत्नी शरीफुन निशा दोनों मिलकर कुनकुरी आदर्श नगर, सुकबासुपारा गडाकटा में पुडिय़ा पुडिय़ा बनाकर गांजा बेच रहा है जिससे छोटे बच्चे नशे के गिरफ्त में आ रहे हंै। कि सूचना पर 3 दिसंबर 21 को सुहेल खान व उसकि पत्नी को पकडऩे के लिए ग्राहक बनाकर भेजा गया जो सुहैल खान के घर में गांजा का होना पाया गया। जिस पर तत्काल कुनकुरी पुलिस टीम के द्वारा सुहैल खान व उसकी पत्नी शरीफन निशा निवासी बेन्दर भदरा के घर की तलासी ली गयी। जहां से 1.5 किलो गांजा जप्त किया गया। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के अपराध में थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एवं आरोपी सुहैल खान उम्र 48 वर्ष व शरीफु न खान उम्र 38 वर्ष निवासी बेनदर भदरा थाना कुनकुरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही व आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी-कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि बैजंती किंडो, आरक्षक प्रमोद रौतिया, विनोद तिर्की रुद्रमणि यादव, युधिष्टिर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!