देलारी से सरईपाली के बीच नियमो को ताक पर रख कर सड़को पर फ्लाई ऐश उड़ेल रहे है उद्योग प्रबंधन, आम लोग हो रहे है परेशान.. आंखे मूंद कर बैठा है पर्यावरण विभाग – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

देलारी से सरईपाली के बीच नियमो को ताक पर रख कर सड़को पर फ्लाई ऐश उड़ेल रहे है उद्योग प्रबंधन, आम लोग हो रहे है परेशान.. आंखे मूंद कर बैठा है पर्यावरण विभाग

😊 Please Share This News 😊

देलारी से सरईपाली के बीच पर्यावरण नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क किनारे उद्योगों द्वारा फ्लाई ऐश डाला जा रहा है। सड़क पर वाहनों के आवागमन से धूल का गुब्बार उड़ रहा है। गांव के लोगो को सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है। पर्यावरण विभाग के अधिकारी इस ओर आंखे मूंद कर बैठे हुए है। पर्यावरण विभाग से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की जा रही है।प्रशासन से किसी प्रकार की कार्रवाई नही होने पर अब सराईपाली देलारी के लोग आंदोलन करने के विषय मे मन बना रहे है। गौरतलब है कि उद्योगों की मनमानी जिले में चरम सीमा पर है। हाल ही में सारंगढ़ क्षेत्र के टीमरलगा में फ्लाई ऐश से लात नाले को अवैध रूप से पाटने का मामला भी सामने आया है। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों पर उद्योग प्रबंधनों को सरंक्षण देने के आरोप भी लग रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!