सूरजपुर में देवर-भाभी ने की खुदकुशी… युवक को खुद से 10 साल बड़ी 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, रात को दोनों घर से निकले… सुबह एक ही पेड़ से लटके मिले शव….. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सूरजपुर में देवर-भाभी ने की खुदकुशी… युवक को खुद से 10 साल बड़ी 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार, रात को दोनों घर से निकले… सुबह एक ही पेड़ से लटके मिले शव…..

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में युवक और महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव एक ही पेड़ से मंगलवार सुबह लटके मिले। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला और युवक दोनों सगे देवर-भाभी थे। महिला के दो बच्चे भी हैं। दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम रामपुर निवासी अनीता सिंह (32) सोमवार रात कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकली थी। साथ ही कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटी। परिजन उसे तलाश करते रहे, पर पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार सुबह गांव के ही एक युवक ने अनीता और उसके देवर शिवा सिंह (22) का शव महुआ पेड़ से लटका देखा। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी।

गांव में भी होने लगी थी चर्चा
देवर शिवा सिंह से अनीता उम्र में 10 साल बड़ी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। बताया जा रहा है कि गांव में भी इसकी चर्चा होने लगी थी। इसकी जानकारी परिजनों को भी लग गई थी। ऐसे में आशंका है कि लोकलाज के भय से दोनों ने जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया और पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

नाकाम संबंधों की मौत बन रही मंजिल
प्रदेश में लगातार प्रेमी जोड़ों के खुदकुशी या फिर हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। तीन महीने में ही जशपुर, गरियाबंद, जांजगीर और अब राजनांदगांव में ऐसे 7 मामले सामने आ चुके हैं। जब प्रेमी जोड़े ने या तो मौत को गले लगा लिया हो या फिर उनमें से किसी एक की हत्या कर दी गई। अवैध संबंध भी इसमें बड़ा कारण रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!