रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा

😊 Please Share This News 😊

24 नवंबर,2026 रायगढ़। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है।

आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाइन खरसिया, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़ के संबंध में सूचना देने अथवा उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 (पांच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

क्या है मामला –

मारपीट के अपराध को लेकर आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद व एक अन्य आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

अपराध विवेचना में मारपीट में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा है।

इनाम की शर्तें –

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान उम्र 25 वर्ष निवासी सिविल लाईन खरसिया, चौकी खरसिया जिला – रायगढ़ पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति पुलिस का किसी प्रकार से मदद करेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000/- रुपये (पांच हजार रुपये) के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा।

सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा। पुरस्कार विवरण के संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा।

फरार आरोपी के संबंध में इन नंबरों पर दें सूचना –

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193200
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193201
एसडीओपी, खरसिया – 9479193205
चौकी प्रभारी, खरसिया – 9479193228
पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़ – 9479193299

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!