*नहरपाली में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन, पानी की हर बूंद बचाने दिया गया संदेश* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*नहरपाली में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन, पानी की हर बूंद बचाने दिया गया संदेश*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 19 मार्च 2026/ विकासखण्ड खरसिया के ग्राम नहरपाली में जल उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने जल संरक्षण, जल जीवन मिशन की उपयोगिता एवं जल के सतत उपयोग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एफटीके के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत नहरपाली को जल योजना का औपचारिक हस्तांतरण किया गया, जो ग्राम के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में जल को अमूल्य संसाधन बताते हुए इसके संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया और “हर बूंद की कीमत समझें” का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामवासियों ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि ग्राम नहरपाली को जल संरक्षण के क्षेत्र में एक आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरकर सामने आया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल, जनपद अध्यक्ष खरसिया राम कुमारी राठिया, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, जनपद सदस्य (बीडीसी) निर्मला राजू राठिया, ग्राम पंचायत नहरपाली की सरपंच दिलेश्वरी खड़िया, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, एसडीएम खरसिया प्रवीण तिवारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़ की कार्यपालन अभियंता प्रतिभा नवरतन, जनपद पंचायत खरसिया के सीईओ पवन पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खरसिया के सहायक अभियंता एस. आर. नारनौरे, उप अभियंता उमा सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!